Sirmaur: शिलाई की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर पुष्पा राणा के लिए मांगी प्रथम श्रेणी नौकरी ddnewsportal.com
Sirmaur: शिलाई की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर पुष्पा राणा के लिए मांगी प्रथम श्रेणी नौकरी, ग्रामीणों ने एसडीएम के मार्फत सीएम को भेजा पत्र

शिलाई क्षेत्र के लोगों ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए प्रथम श्रेणी पद पर नौकरी देने की हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग उठाई है। इस बाबत ग्रामीणों ने एक मांग पत्र एसडीएम शिलाई के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेजा है। इस पत्र में कहा गया है कि हम शिलाई क्षेत्रवासी आपसे निवेदन करतै है कि हमारे क्षेत्र के गांव मिल्ला की बेटी पुष्पा राणा जिन्होने कब्बडी के क्षेत्र में दुनिया मे देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है, जिन्होंने पिछले एक दशक से अपनी मेहनत के दम पर बीस से अधिक गोल्ड मेडल दिलाकर जिस प्रकार से देश को गौरवान्वित किया है, उसको देखते हुए हम समस्त क्षेत्र वासी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से निवेदन करते है कि हमारी बेटी को उपलब्धि को देखते हुऐ इनको प्रथम श्रेणी के तर्ज पर नौकरी देने की कृपा करें।

इस दौरान मौजूद ग्रामीण रणसिंह, जयप्रकाश, संजीव राणा और विक्रम सिंह और महिलाओं ने कहा कि समस्त शिलाई क्षेत्र वासी हमारी बेटी पुष्पा राणा के द्वारा अनेको उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री से हमारी बेटी के सम्मान में प्रथम श्रेणी में नौकरी देने की आशा करते हुए महोदय के आभारी रहेंगें। एसडीएम शिलाई जसपाल कपूर ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
