Paonta Sahib: इस बार रविवार को भी खुली रहेगी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाएँ, पढ़ें क्या है वजह... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: इस बार रविवार को भी खुली रहेगी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाएँ, पढ़ें क्या है वजह...
बैंकिंग से संबंधित बड़ी अपडेट सामने आई है। 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल के चलते इस बार रविवार 27 सितंबर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सभी शाखाएँ ग्राहकों की सेवा के लिए खुली रहेगी। एसबीआई ने यह निर्णय ग्राहकों की सुविधा के चलते इसलिए लिया है क्योंकि अगले तीन दिनों 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल के चलते बंद रहेंगे। हालाँकि ऑनलाइन सेवाएँ चालू रहेगी।

बैंक की तरफ से एक संदेश कस्टमर्स को भेजें जा रहे हैं जिसमें लिखा है।
प्रिय ग्राहक,
आपकी सुविधा के लिए, एसबीआई की शाखाएँ रविवार, 27 सितंबर 2026 को खुली रहेंगी। कृपया अपनी बैंकिंग ज़रूरतों के लिए किसी भी शाखा में जाएँ।
एसबीआई
