अचानक बढ़ा पानी तो बीच नदी मे फंस गये पर्यटक ddnewsportal.com

अचानक बढ़ा पानी तो बीच नदी मे फंस गये पर्यटक ddnewsportal.com

अचानक बढ़ा पानी तो बीच नदी मे फंस गये पर्यटक 

हिमाचल प्रदेश के इस टूरिस्ट प्लेस पर मचा हडकंप, डेढ़ घंटे के कड़ी मशक्कत...

हिमाचल प्रदेश में नदी के आसपास पर्यटकों और स्थानीय लोगों का मनाही के बावजूद भी अक्सर आना जाना रहता है। कुछ टूरिस्ट जहां सेल्फी आदि के लिए नदी के आसपास निकल पड़ते हैं तो कुछ मस्ती के लिए। लेकिन कईं बार ये मस्ती पर्यटकों पर भारी पड़ चौकी है। अब प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में सोमवार को 3 पर्यटक ब्यास नदी के बीच में फंस गए, जिन्हें अग्निशमन विभाग ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रैस्क्यू किया। ये पर्यटक पंजाब और दिल्ली के रहने वाले हैं। हालांकि इस हादसे में किसी तरह

के जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन अचानक ब्यास नदी में पानी बढऩे से पर्यटक नदी के बीच में फंस गए। पर्यटकों के ब्यास नदी में फंसे होने की सूचना दमकल विभाग को मिली। करीब डेढ़ घंटे तक चले रैस्क्यू अभियान के बाद पर्यटकों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल विभाग मनाली प्रभारी दीपक ने कहा कि पंजाब और दिल्ली के पर्यटकों को नदी से सुरक्षित रैस्क्यू कर लिया गया है। पर्यटकों में रिजवान खान (30) पंजाब,  सलमान (31) पंजाब और फिरोज (32) साऊथ दिल्ली शामिल हैं। इन्हे सुरक्षित बाहर निकल लिया गया।