Paonta Sahib: राज्य कराटे चैंपियनशिप में  तेजस द रोज ऑर्किड कराटे एकेडमी ने मारी बाज़ी, 11 पदक जीतकर किया गौरवांवित ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राज्य कराटे चैंपियनशिप में  तेजस द रोज ऑर्किड कराटे एकेडमी ने मारी बाज़ी, 11 पदक जीतकर किया गौरवांवित  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राज्य कराटे चैंपियनशिप में  तेजस द रोज ऑर्किड कराटे एकेडमी ने मारी बाज़ी, 11 पदक जीतकर किया गौरवांवित

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ के महाराजा पैलेस में संपन्न हुई  राज्य कराटे चैंपियनशिप का आयोजन (KAHP) कराटे एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 325 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता 'तेजस द रोज ऑर्किड कराटे एकेडमी' से  खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इनमें 5 स्वर्ण, 2 रजत, और 4 कांस्य पदक शामिल हैं।

कुछ ऐसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन:

चारवी 7 वर्ष - 20 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग स्वर्ण  पदक, काता मे कांस्य पदक। आनवी 9 वर्ष -35 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग कांस्य पदक, काता में रजत पदक। सानवी 11 वर्ष -30 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग स्वर्ण  पदक, काता मे कांस्य पदक। प्रकृति 11 वर्ष - 45 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग स्वर्ण  पदक, काता मे कांस्य पदक।

12 वर्ष (सब-जूनियर) जयराज गणपति  मंडवाल- स्वर्ण -60 कि०ग्रा, 12 वर्ष (सब-जूनियर)  शाश्वत सिंह - रजत -50 कि०ग्रा०, नवनप्रीत कौर 15 वर्ष -47 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग  स्वर्ण  पदक, 16 वर्ष (जूनियर) आरव वर्मा - स्वर्ण -76 कि ०ग्रा शामिल है। 

इस अवसर पर स्कूल निदेशक ललित शर्मा,  निदेशक एकेडमिक अंजू अरोड़ा तथा प्रिंसिपल ममता सैनी ने सभी खिलाड़ियों सराहना की और उनके अथक परिश्रम की प्रशंसा की। स्वर्ण पदक विजेताओं को 11 से 14 जून तक देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

उन्होंने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग और समर्थन से यह सफलता संभव हो सकी। साथ ही टीम कोच सेनसाई ज्ञान सिंह तोमर व टीम मैनेजर अंजू चौहान  को बधाई दी।