Paonta Sahib: कोटड़ी व्यास की मेरिट में आने वाली छात्रा वैशाली चौधरी को 16 हजार रुपए का कूपन ddnewsportal.com
Paonta Sahib: कोटड़ी व्यास की मेरिट में आने वाली छात्रा वैशाली चौधरी को 16 हजार रुपए का कूपन

पाँवटा साहिब के शहीद कमल कांत स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास की मेधावी छात्रा वैशाली चौधरी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.57% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर वैशाली को श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत 16,000 रुपए का कूपन प्रदान किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी, वाइस प्रिंसिपल, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मान सिंह, रघुबीर तोमर, शशि गुप्ता सहित समस्त स्टाफ एवं सदस्यों ने वैशाली को सम्मानित कर बधाई दी। इस अवसर पर उसके माता-पिता सुमन एवं अनिल को भी शुभकामनाएं दी गईं। प्रधानाचार्य ने कहा कि वैशाली की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
