Paonta Sahib: महिला उत्पीड़न के मामले में भाजपा का दोहरा चेहरा उजागर, विधायक हंसराज मामले पर चुप्पी: प्रदीप चौहान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: महिला उत्पीड़न के मामले में भाजपा का दोहरा चेहरा उजागर, विधायक हंसराज मामले पर चुप्पी: प्रदीप चौहान  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: महिला उत्पीड़न के मामले में भाजपा का दोहरा चेहरा उजागर, विधायक हंसराज मामले पर चुप्पी: प्रदीप चौहान

पूर्व में भंगानी जोन अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने भाजपा के महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के लेकर प्रेस में बयान जारी करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले में भाजपा का दोहरा चेहरा उजागर  हुआ है।
चुराह क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष हंसराज पर महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगने के बावजूद भाजपा नेतृत्व की चुप्पी यह साबित करती है कि भाजपा महिला सम्मान के मुद्दे पर केवल राजनीति करती है, वास्तविकता में उसे महिलाओं की गरिमा से कोई लेना-देना नहीं।

यदि इसी प्रकार का मामला किसी कांग्रेस नेता से जुड़ा होता, तो भाजपा नेता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन, धरने और त्यागपत्र की मांग करने लगते। परंतु जब मामला उनके अपने विधायक से जुड़ा है, तो पूरी पार्टी मौन साधे बैठी है।

भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या महिला सुरक्षा केवल भाषणों तक  सीमित है? क्या पार्टी अपने ही नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने से डरती है? क्या ऐसे नेताओं को पार्टी से निष्कासित नहीं किया जाना चाहिए?

कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से यह मानती है कि महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी दल या पद से जुड़ा हो, बख्शा नहीं जाना चाहिए।
कानूनी प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।