Himachal News: महिलाओं को 1500 रूपये गारंटी पर आया प्रतिभा सिंह का बयान ddnewsportal.com

Himachal News: महिलाओं को 1500 रूपये गारंटी पर आया प्रतिभा सिंह का बयान ddnewsportal.com

Himachal News: महिलाओं को 1500 रूपये गारंटी पर आया प्रतिभा सिंह का बयान, मंडी से टिकट को लेकर कहा ये...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह का महिलाओं को प्रति माह 1500 रूपये देने के मामले पर ताजा बयान सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचीं प्रतिभा सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य के स्पीति में महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। जल्द ही पूरे प्रदेश की पात्र महिलाओं को भी यह राशि देना शुरू की जाएगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी संसदीय सीट से हाईकमान ही टिकट तय करेगा। पार्टी की ओर से जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया जाएगा, उसे जिताएंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने किस पार्टी और कहां से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। यह अभी स्पष्ट नहीं है। कंगना यदि अपने आपको चुनाव लड़ने के लिए सक्षम समझती हैं तो वह चुनाव लड़ सकती हैं। 


उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के बाद प्रदेश में जनजीवन सामान्य होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री सुखविदर सिंह सुक्खू के निर्णय और कार्य सराहनीय हैं। भाजपा प्रदेश में इस आपदा मे भी राजनैतिक रोटियां सेंक रही है। उन्होंने दावा किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस चारों सीटों पर शानदार जीत हासिल करेगी। लोगों को कांग्रेस से बहुत उम्मीदें है और कांग्रेस पार्टी हर उम्मीद पर खरा उतरेगी। प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रिक्त तीन पदों सहित बोर्डों और निगमों में ताजपोशी काे लेकर फैसला सरकार ने लेना है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में हर मंत्री के एक दिन बैठने का फैसला मुख्यमंत्री ने लिया है। मुख्यमंत्री स्वयं इसकी शुरुआत कर चुके हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के नाते वह सभी मंत्रियों से इन आदेशों का पालन करने का आग्रह करेंगी। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के पार्टी मुख्यालय में बैठने से संगठन के लोगों को लाभ होगा। उन्हें अपने काम के लिए सचिवालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।