Himachal Weather Update: मौसम विभाग का फिर येलो अलर्ट  ddnewsportal.com

Himachal Weather Update: मौसम विभाग का फिर येलो अलर्ट  ddnewsportal.com

Himachal Weather Update: मौसम विभाग का फिर येलो अलर्ट 

प्रदेश में चार दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना, बारिश के साथ अंधड़ भी...

हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम अभी राहत नही देने वाला। प्रदेश के कई भागों में अगले चार दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 30 मई तक बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।


प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। उधर, शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। शाम तक घने बादल छाने से मौसम में कुछ ठंडक महसूस की गई।