Paonta Sahib: दिल्ली नेशनल मास्टर्स गेम्स में पाँवटा साहिब के बुजुर्ग जवानों का जलवा, 70 प्लस आयु वर्ग एथलेटिक्स में जीते तीन गोल्ड सहित 7 मेडल ddnewsportal.com

Paonta Sahib: दिल्ली नेशनल मास्टर्स गेम्स में पाँवटा साहिब के बुजुर्ग जवानों का जलवा, 70 प्लस आयु वर्ग एथलेटिक्स में जीते तीन गोल्ड सहित 7 मेडल ddnewsportal.com

Paonta Sahib: दिल्ली नेशनल मास्टर्स गेम्स में पाँवटा साहिब के बुजुर्ग जवानों का जलवा, 70 प्लस आयु वर्ग एथलेटिक्स में जीते तीन गोल्ड सहित 7 मेडल

एडवेंचर एंड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा दिल्ली में आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स में हिमाचल प्रदेश के उम्रदराज एथलीटों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब से नेशनल गेम्स में गए वरिष्ठ तीन खिलाड़ियों ने 70 प्लस आयु वर्ग में एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में 7 मेडल अपने नाम किए है। इनमें तीन गोल्ड, तीन सिल्वर तथा एक ब्रांज मेडल सम्मिलित है। 

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के इस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स में 09 अप्रैल से शुरु हुई इस नेशनल प्रतियोगिता में पाँवटा साहिब के वरिष्ठ अधिवक्ता व हिमाचल माएस्ट्रो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने तीन मेडल अपने नाम किए है। इसमे 3 हजार मीटर वाॅक में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल, शाॅटपुट मे सिल्वर तथा डिस्कस थ्रो में भी सिल्वर

मेडल जीता है। इसी तरह कैप्टन जगत सिंह ने दो गोल्ड मेडल शाॅटपुट और डिस्कस थ्रो में अपने नाम किए। पाँवटा साहिब के ही तीसरे एथलीट त्रिलोक नाथ सिंह ने लंबी कूद मे सिल्वर तथा 100 मीटर दौड़ में ब्रांज मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।