शिलाई: नेकराम शर्मा ने गौरवान्वित किया प्रदेश का किसान- शास्त्री ddnewsportal.com

शिलाई: नेकराम शर्मा ने गौरवान्वित किया प्रदेश का किसान- शास्त्री ddnewsportal.com
फाइल फोटो: कुंदन सिंह शास्त्री, अध्यक्ष, हाटी किसान संघ गिरिपार।

शिलाई: नेकराम शर्मा ने गौरवान्वित किया प्रदेश का किसान 

पद्मश्री सम्मान के हकदार बनने पर हाटी किसान संघ गिरिपार ने दी बधाई, अध्यक्ष कुंदन सिंह शास्त्री ने प्राकृतिक खेती पर कहा कुछ ऐसा...

नेकराम शर्मा के देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान पद्मश्री से सम्मानित होना हिमाचल के सभी मध्यम वर्गीय किसानों के लिए गर्व की बात है। यह बात जारी प्रेस बयान में अध्यक्ष हाटी किसान संघ गिरिपार क्षेत्र कुंदन सिंह शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कि जो सम्मान कुछ वर्ष पहले तक तथाकथित नामी गिरामी लोगों के

लिए दिए जाने की परम्परा थी लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार ने उस व्यवस्था को बदलने का ये बहुत अच्छा प्रयास है। पिछले वर्ष ये सम्मान हमारे पड़ोसी जोंसार बावर जनजातीय क्षेत्र से हटाल गांव के निवासी प्रेमचंद शर्मा को मिला था। इस वर्ष हिमाचल के नेकराम शर्मा को मिले इस पद्मश्री सम्मान के लिए हमारे हाटी किसान संघ की ओर से बधाई। हमारे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती और बारीक अनाजों के उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं जिसका प्रचलन किसानों और वैज्ञानिकों को मिलकर बढ़ाना होगा।