सतौन: अजय चौहान अध्यक्ष तो सुरजीत पुंडीर को महासचिव की कमान- ddnewsportal.com

सतौन: अजय चौहान अध्यक्ष तो सुरजीत पुंडीर को महासचिव की कमान- ddnewsportal.com

सतौन: अजय चौहान अध्यक्ष तो सुरजीत पुंडीर को महासचिव की कमान

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सिरमौर की कफोटा उप इकाई के हुए चुनाव, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी...

अराजपत्रित कर्मचारि महासंघ के जिला स्तरीय चुनाव की तिथियों मुताबिक रविवार को कफोटा उप इकाई के चुनाव इकाई पर्यवक्षक आत्मा राम शर्मा और राजनीश शर्मा की अध्यक्षता मे लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस सतौन मे समपन्न हुए। इसमे सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। 


कार्यकारिणी में अजय चौहान को कफोटा उप इकाई का अध्यक्ष चुना गया, वहीं महासचिव का कार्यभार सुरजीत पुंडीर को दिया गया। 
अन्य पदाधिकारियों की बात करें तो वरिष्ठ उप प्रधान विनोद तोमर, मुख्य सलाहकार प्रताप पुंडीर, उप प्रधान विनोद कंवर और तोता राम, कोषाध्यक्ष मनोज राणा, संयुक्त सचिव इंद्र शर्मा और

अजय शर्मा, कानूनी सलाहकार आदित्य चौहान, प्रेस सचिव सुरेश तोमर और संगठन सचिव वीरेंद्र कपूर को चुना गया है। उपरोक्त चुनाव जिला कमेटी सदस्य सुदेश तोमर, जिला उपायुक्त कार्यालय नाहन और सुनील तोमर की देख रेख मे संपन्न हुए।