बड़ा फैसला- रात को चार जिलों की सीमाएं सील- ddnewsportal.com

बड़ा फैसला- रात को चार जिलों की सीमाएं सील- ddnewsportal.com

बड़ा फैसला- रात को चार जिलों की सीमाएं सील 

हिमाचल मे आरटीपीसीआर रिपोर्ट पर एंट्री,  बाहर से आने वाले होंगे क्वारंटाईन 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बंदिशें कड़ी कर दी है। अब उन चार सीमावर्ती जिलों की सीमाओं पर नाईट कर्फ्यू लगाया जाएगा जो प्रदेश के प्रवेश द्वार हैं। इनमे जिला सिरमौर सहित सोलन, ऊना और कांगड़ा शामिल है। यह कर्फ्यू 27 अप्रैल की रात से लगना शुरू हो जाएगा। और यह आगामी 10 मई तक जारी रहेगा। कर्फ्यू रात 10 बजे से

सुबह पांच बजे तक होगा। रविवार को ओक ओवर मे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता मे हुई हाई लेवल की बैठक मे यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रदेश मे आने वालों को 72 घंटे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। बाहर से आने वाले हिमाचलियों के पास यदि आरटीपीसीआर रिपोर्ट नही हो तो उन्हे एंट्री तो मिल जाएगी लेनिक हिमाचल मे उन्हे 14 दिन के लिए होम क्वारंटाईन होना पड़ेगा। प्रदेश मे एंट्री की सभी सीमाओं पर पुलिस के नाके लगेंगे। यह निर्णय प्रदेश मे बढ़ते कोरोना के मामलों की रोकथाम के लिए लिए गये हैं।