Paonta Sahib: पाँवटा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जानें मत्स्य पालन के लाभ, किया शैक्षिक भ्रमण भी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जानें मत्स्य पालन के लाभ, किया शैक्षिक भ्रमण भी... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जानें मत्स्य पालन के लाभ, किया शैक्षिक भ्रमण भी...

श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पाँवटा साहिब में प्राणी शास्त्र विभाग ने वूमेन डवलपमेंट सेल (Women Development Cell) के साथ मिलकर छात्र छात्राओं को मत्स्य पालन की विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर ऋतू पंत व प्रोफेसर सुलक्षणा शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें छात्र छात्राओं को मत्स्य पालन के साथ-साथ उद्यमशीलता के रूप में इसे अपनाने की जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में राजपाल मत्स्य पालक नौहराधार से गूगल मीट के रूप में संपर्क किया गया। जिन्होंने छात्र-छात्राओं को ट्राउट कल्चर

फार्म दिखाए व मत्स्य पालन का तरीका व महत्व समझाया। इसमें 47 छात्राओं ने भाग लिया। इसी कार्यक्रम की श्रृंखला में प्राणी शास्त्र विभाग के छात्र छात्राओं को मत्स्य पालन विभाग पाँवटा साहिब में शैक्षिक भ्रमण के लिए ले जाया गया था जहाँ उन्हें विभिन्न प्रकार की मछलियां उनके पालन व संवर्धन के बारे में राजेंद्र नेगी व इकवाक्शु ने विस्तार पूर्वक बताया। छात्र छात्राओं को मछली पालन के विभिन्न तालाबों को दिखाया गया, जहां उनका पालन में संवर्धन किया जाता है, जिसमें मुख्यतः इंडियन मेजर कार्प्स और कोई कार्प ब्रीड शामिल थे। बायोफ्लाक माध्यम से फिश कल्चर करने की तकनीक के बारे में एक वृत्त चित्र स्क्रीन पर दिखाया गया है इस भ्रमण में 15 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण का लाभ उठाया।