Paonta Sahib: पाँवटा साहिब के सभी 106 बूथों पर मनाया जाएगा पार्टी स्थापना दिवस: हितेंद्र कुमार ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पाँवटा साहिब के सभी 106 बूथों पर मनाया जाएगा पार्टी स्थापना दिवस: हितेंद्र कुमार

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के अवसर पर पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष पांवटा साहिब के अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने बताया कि स्थापना दिवस को पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पाँवटा साहिब विधानसभा के दोनों मंडलों के सभी 106 बूथों पर मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बूथ समिति के सदस्य अपने-अपने घरों पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराएंगे। इस अभियान के माध्यम से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने का उद्देश्य है।

हितेन्द्र कुमार ने आगे बताया कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर लगाए गए ध्वज के साथ फोटो लेकर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करेंगे तथा सरल ऐप पर भी अपलोड करेंगे, ताकि कार्यक्रम की व्यापकता और संगठन की सक्रियता का प्रदर्शन किया जा सके।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें।