राजनैतिक: पाँवटा भाजपा ने खोला चुनावी दफ्तर ddnewsportal.com

राजनैतिक: पाँवटा भाजपा ने खोला चुनावी दफ्तर  ddnewsportal.com

राजनैतिक: पाँवटा भाजपा ने खोला चुनावी दफ्तर 

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया विधिवत उद्घाटन, विधानसभा चुनाव के लिए अब यहां से बनेगी रणनीति

भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी कार्यालय खोल दिया है। वाई प्वाइंट के पास होटल पाल हवेली के नजदीक भाजपा के इस चुनावी दफ्तर का ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विधिवत हवन-पूजन कर

शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस बार जनता भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की बदौलत सरकार नहीं बल्कि रिवाज बदलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पाँवटा साहिब

में भाजपा पहले से अधिक सशक्त है और चुनाव में बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महामंत्री हितेंद्र कुमार, देवराज चौहान और राकेश महरालू सहित मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी समेत भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।