राजनैतिक: डोर-टू-डोर जन-सम्पर्क कर रहे सुखराम चौधरी ddnewsportal.com

राजनैतिक: डोर-टू-डोर जन-सम्पर्क कर रहे सुखराम चौधरी  ddnewsportal.com

राजनैतिक: डोर-टू-डोर जन-सम्पर्क कर रहे सुखराम चौधरी

पढ़ें, मतदाताओं से क्या कहकर मांग रहे वोट, ये भी रहे साथ...

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में पाँवटा साहिब में भी राजनैतिक दल घर घर दस्तक दे रहे हैं। पाँवटा साहिब से भाजपा के उम्मीदवार व निवर्तमान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी डोर टू डोर जन संपर्क में जुट गये हैं। रविवार को सुबह सुखराम चौधरी ने पाँवटा के बूथ न० 7 ग्राम बैंकुआ में डोर-टू-डोर जन-सम्पर्क अभियान में भाग लिया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान बलबीर धीमान, भाजपा प्रदेश ओ.बी.सी. मोर्चा सचिव सुभाष चौधरी व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता

उपस्थित रहे। सुखराम चौधरी ने जनता से विकास के ना पर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि इस पांच वर्ष के कार्यकाल में पाँवटा साहिब में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जो मांगा वो उन्होंने दिया। इतना विकास पिछले 25 वर्ष में नही हुआ। पैयजल और सिंचाई के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। इस विकास कार्य की निरंतरता को आगे बढ़ाने के लिए जनता उनका फिर से साथ दें और भाजपा को जीताकर फिर सरकार बनाने में सहयोग करें। मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि लोगो ने मिलकर मिल रहे रुझान बता रहे हैं कि पाँवटा के साथ-साथ समस्त प्रदेश में पुनः कमल खिलेगा। इस दौरान  रमेश चंद्र, राम प्रसाद, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, गगन कुमार, राजकुमार, सुरेश कुमार, नंद लाल, प्रेम कुमार, गौरव कुमार आदि भी मौजूद रहे।