पांवटा साहिब से देहरादून निकली मोटरसाइकिल यात्रा ddnewsportal.com

पांवटा साहिब से देहरादून निकली मोटरसाइकिल यात्रा ddnewsportal.com

पांवटा साहिब से देहरादून निकली मोटरसाइकिल यात्रा 

जानिएं किसने किया आयोजन और क्या रहा कार्यक्रम, जगह जगह भव्य स्वागत...

पांवटा साहिब से देहरादून के लिए मोटरसाइकिल यात्रा निकली। मौका स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर क्रीड़ा भारती द्वारा सम्पूर्ण राष्ट्र की अभिनव अर्चना कार्यक्रम कि रहा। कार्यक्रम के अन्तर्गत मोटरसाईकिल यात्रा द्वारा "राष्ट्र प्रदक्षिणा भारत वंदना" का कार्यक्रम सम्पूर्ण देश में एक समय पर 225 स्थानों से 75-75 मोटरसाईकिल का ग्रुप कुल 18 हजार किलोमीटर की प्रदक्षिणा एक साथ शुरू हुई।
देहरादून जिले के लिए यात्रा का शुभारम्भ हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा एवं क्रीड़ा भारती के प्रदेश महामंत्री भारत चौहान ने संयुक्त रूप से भारत माता पूजन के पश्चात

बाइक यात्रा को झंडी दिखाकर देहरादून के लिए रवाना किया गया। इस दौरान नारायण राणा ने कहा कि  क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेलों के प्रति लोगों मे रुचि विकसित करना है। खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना भारत व दक्षिण यात्रा का उद्देश्य है। पांवटा से प्रारंभ हुई भारत प्रदक्षिणा यात्रा में सैकड़ों खिलाड़ियों ने बाइक पर सवार होकर भारत माता के उद्घोष के साथ  हरबर्टपुर चौक पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अरुण मित्तल, प्रदीप गुलेरिया, नीरु देवी आदि सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके पश्चात सहसपुर में यात्रा

का भव्य स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया, जबकि , प्रेमनगर सहित विभिन्न स्थानों पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा का समापन प्रेम नगर में हुआ इस मौके पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा, कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष विनोद पंवार, डी एस ठाकुर, रवि ठाकुर, वरिष्ठ समाजसेवी जोगिंदर सिंह पुंडीर, सूरज भाटिया, रणवीर सिंह तोमर, रणवीर सिंह चौहान, धर्मेंद्र जग्गी, लोक गायिका रेखा खन्ना, आकाश चौरसिया, आलोक तोमर,  नरेश चौहान, कुंवर सिंह राय आदि सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा  भारती के महामंत्री भारत चौहान ने किया।