Paonta Sahib: पायल की जिंदगी बचाने के लिए हिमाचल के CM से लगाई गई गुहार, SDM पांवटा साहिब के माध्यम से भेजा गया पत्र ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पायल की जिंदगी बचाने के लिए हिमाचल के CM से लगाई गई गुहार, SDM पांवटा साहिब के माध्यम से भेजा गया पत्र
ICU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही नन्ही बेटी पायल को बचाने के लिए अब प्रशासनिक स्तर पर भी पहल की गई है। आज सामाजिक संस्था Zindagi Returns के चेयरमैन प्रदीप चौहान द्वारा पांवटा साहिब के SDM को एक पत्र सौंपा गया, जिसे हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तक भेजा गया है।

इस पत्र में पायल की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति और इलाज में आ रहे भारी खर्च का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता प्रदान करने की विनम्र अपील की गई है।
पायल के पिता गोपाल ने एक बार फिर भावुक होकर कहा, “मेरी बेटी को बचा लो, मैं सभी से हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाता हूँ।” उनकी इस अपील ने हर किसी को भावुक कर दिया है।
सामाजिक संस्था Zindagi Returns के अध्यक्ष संजीव शर्मा और चेयरमैन प्रदीप चौहान लगातार इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। संस्था द्वारा #SavePayal अभियान के तहत लोगों से सहयोग जुटाया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि, “हमने आज प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाई है। हमें उम्मीद है कि सरकार इस मामले में संज्ञान लेकर पायल की मदद करेगी।”
फिलहाल पायल का इलाज जारी है, लेकिन बढ़ते खर्च के चलते परिवार और संस्था पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आम जनता से भी अपील की गई है कि वे इस मुहिम में आगे आकर सहयोग करें।
आपका एक छोटा सा सहयोग एक जिंदगी बचा सकता है।
सहयोग के लिए बैंक विवरण:
Zindagi Returns
Bank Name : HP State Co-operative Bank
Branch : Badrinagar
Account No. : 55120100172
IFSC : HPSC0000438
सहयोग और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
संजीव शर्मा (अध्यक्ष)
मोबाइल: 85908980995, 9816398095
संस्था ने सभी लोगों से अपील की है कि इस मुहिम को अधिक से अधिक शेयर करें और पायल की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें।