HP Teachers Recruitment News: पीजीटी भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

HP Teachers Recruitment News: पीजीटी भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

HP Teachers Recruitment News: पीजीटी भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले कुछ ऐसा...

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 550 पीजीटी भर्ती होंगे। शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए लोकसेवा आयोग को फाइल भेज दी है। आयोग की ओर से अब जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएंगे। नर्सरी और केजी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती भी इसी साल करने की तैयारी है।
बुधवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों की भर्ती कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगी। लोकसेवा आयोग के माध्यम से शिक्षक भर्ती होंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सभी श्रेणियों के रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार प्रयासरत है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के माध्यम से 2521 पद भरे जाने हैं। प्रदेश में नया भर्ती आयोग गठित होते ही इस प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया जाएगा। बीते दिनों ही सरकार ने भर्ती आदेश जारी किए हैं। नवंबर तक गठित होने वाले नये आयोग के माध्यम सीधी भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीजीटी और जेबीटी की बैचवाइज भर्ती शुरू हो गई है।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती में आ रही अड़चनों को दूर किया जा रहा है। प्रयास रहेगा कि इसी वर्ष इस भर्ती को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मिड डे मील के लिए केंद्र सरकार की ओर से बजट प्राप्त नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार अपने स्तर पर ही बच्चों को भोजन उपलब्ध करवाने का इंतजाम कर रही है।