Himachal News: राजस्थान की गहलोत सरकार ने लगाया हिमाचल के जख्मों पर बड़ा मरहम ddnewsportal.com

Himachal News: राजस्थान की गहलोत सरकार ने लगाया हिमाचल के जख्मों पर बड़ा मरहम  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

Himachal News: राजस्थान की गहलोत सरकार ने लगाया हिमाचल के जख्मों पर बड़ा मरहम

भारी आपदा से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश की मदद को हिमाचल प्रदेश के लोग तो सहयोग कर ही रहे हैं लेकिन आसपड़ोस और कांग्रेस शासित राज्य भी मदद को आगे आ रहे हैं। हरियाणा के बाद छत्तीसगढ की सरकार ने बी हिमाचल प्रदेश को सहायता राशि प्रदान की। अब एक और राज्य का नाम इस भदद में जुड़ गया है। 


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राजस्थान सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 15 करोड़ रूपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने

सहायता राशि प्रदान करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में उदारतापूर्वक अंशदान का आग्रह किया है ताकि प्रभावितों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके।