सुबह 6 बजकर 17 मिनट से शाम साढ़े चार बजे तक शुभ मुहूर्त- ddnewsportal.com

सुबह 6 बजकर 17 मिनट से शाम साढ़े चार बजे तक शुभ मुहूर्त- ddnewsportal.com
फोटो: पं कमलकांत सेमवाल, ज्योतिषाचार्य, सिरमौर।

सुबह 6 बजकर 17 मिनट से शाम साढ़े चार बजे तक शुभ मुहूर्त 

22 अगस्त रविवार को मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व, पूरे दिन बांधी जा सकती है राखी, ज्योतिषाचार्य पं कमलकांत सेमवाल ने दी जानकारी।

जिला सिरमौर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कमलकांत सेमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार के रक्षाबंधन पर्व पर लगभग पूरे दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। पंडित सेमवाल ने कहा कि रक्षाबंधन से पूर्व 21 अगस्त को रात्रि से 22 अगस्त को सुबह 6:15 बजे तक भद्रा रहेगी। उसके बाद रक्षा सूत्र बांधने का शुभ समय शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिशुपाल राजा का वध करते समय भगवान श्री कृष्ण के बाएं हाथ से खून बहने लगा तो द्रोपदी ने तत्काल अपनी साड़ी का पल्लू फाड़ कर उनके हाथ को बांध दिया और कहा जाता है कि तभी से भगवान कृष्ण द्रोपदी को अपनी बहन मानने लगे। सालों बाद पांडवों ने द्रौपदी को जुए में हार दिया और भरी सभा में दुशासन द्रोपदी का चीर हरण करने लगा तो भगवान श्री कृष्ण ने भाई का फर्ज निभाते हुए द्रोपदी की रक्षा

की थी। पंडित सेमवाल ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन 22 अगस्त को है। वैसे तो पूरा दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। प्रातः 6:17 बजे से सांय 4:30 बजे तक राखी बांधी जा सकती है। दिन का अति शुभ मुहूर्त 1:42 बजे से सायं 4:18 बजे तक है। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा की तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग इस रक्षा बंधन पर बन रहा है। उन्होंने कहा कि बहने सर्वप्रथम गणेश जी को लाल रंग की राखी बांधे और उसके बाद शुभ समय पर अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर यह पर्व मनायें।