नाहन: रोटरी संगिनी नाहन ने आयोजित किया स्तनपान एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, वितरित की एसेंशियल किट ddnewsportal.com

नाहन: रोटरी संगिनी नाहन ने आयोजित किया स्तनपान एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, वितरित की एसेंशियल किट  ddnewsportal.com

नाहन: रोटरी संगिनी नाहन ने आयोजित किया स्तनपान एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, वितरित की एसेंशियल किट

रोटरी क्लब नाहन संगिनी ने डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन के मातृ एवं शिशु वार्ड में स्तनपान एवं स्वच्छता पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने नई माताओं एवं उनके परिजनों को स्तनपान के महत्व, नवजात शिशु की देखभाल और अस्पताल में स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। साथ ही मरीजों को एसेंशियल किट भी वितरित की गई।

इस सेवा कार्य में क्लब की अध्यक्षा रोटेरियन मोनिका जैन के साथ रोटेरियन दीपा बंसल, रोटेरियन ममता जैन, रोटेरियन नीलम, रोटेरियन रचना गौतम और रोटेरियन रेनू वर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर क्लब की अन्य सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस प्रोजेक्ट को सफल बनाया।