Shillai News: शिलाई काॅलेज में विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध किया जागरूक ddnewsportal.com
Shillai News: शिलाई काॅलेज में विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध किया जागरूक
राज्य स्तरीय Anti-Chitta एवं Anti-Drug/Anti-Tobacco अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय शिलाई में विद्यार्थियों को नशे एवं तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल शर्मा के प्रतिनिधित्व एवं मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर Anti-Drug एवं Anti-Tobacco Cell की समन्वयक प्रो. रंजना चौहान ने अपने वक्तव्य के माध्यम से विद्यार्थियों को चिट्टा, नशीले पदार्थों एवं तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया तथा स्वयं एवं समाज को नशे से बचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा एवं तंबाकू निषेध की शपथ दिलवाई गई तथा जागरूकता हेतु नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित एक लघु डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा एवं NCC कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रामलाल ठाकुर भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।