श्री साई अस्पताल नाहन ने पहली से 10 अप्रैल तक दी सुविधा ddnewsportal.com

श्री साई अस्पताल नाहन ने पहली से 10 अप्रैल तक दी सुविधा ddnewsportal.com

Sirmour: महिलाओं के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ से मुफ्त परामर्श 

श्री साई अस्पताल नाहन ने पहली से 10 अप्रैल तक दी सुविधा, डॉ भिगुणी शर्मा से करें सम्पर्क 

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में स्थित श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स ने महिलाओं के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। यह सुविधा पहली से 10 अप्रैल तक रहेगी, जिसका लाभ उठाया जा सकता है। महिलाएँ अस्पताल के नाहन ब्रांच में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ भृगुनि शर्मा से 1 से 10 अप्रैल तक आप मुफ्त परामर्श ले सकते है। साथ ही अस्पताल में प्रसव की नार्मल एवं सिजेरियन डिलीवरी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने पर विशेष छूट दी जाएगी।

अधिक जानकारी देते हुए स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ भृगुनि शर्मा ने बताया कि श्री साई अस्पताल के स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में गर्भधारण से लेकर बच्चे की जन्म तक के किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी के लिए हर प्रकार की मेडिकल सुविधा उपलब्ध है।  उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक महिलाएं स्त्री एवं प्रसूति रोग से सम्बंधित किसी भी प्रकार की

जानकारी के लिए मुफ्त परामर्श ले सकती है। उन्होंने ने बताया कि यदि महिला को गर्भधारण करने में दिक्कत हो रही हो, बार बार गर्भपात हो रहा हो, मासिक धर्म से सम्बंधित परेशानी हो या अन्य महिला सम्बंधित रोगों के लिए उनसे से मिल सकते है। 
डॉ भृगुनि शर्मा ने बताया की श्री साई अस्पताल में महिला के गर्भधारण करने के पहले दिन से लेकर नौ महीने तक के सफर में हर प्रकार की मेडिकल सुविधा अस्पताल में मौजूद है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे सातों दिन इमरजेंसी सेवाएं भी उपलब्ध है।