संत निरंकारी मिशन ने रौपित किए डेढ़ लाख पौधे- ddnewsportal.com

संत निरंकारी मिशन ने रौपित किए डेढ़ लाख पौधे- ddnewsportal.com

संत निरंकारी मिशन ने रौपित किए डेढ़ लाख पौधे

‘वृक्ष की छाया वृद्ध का साया’- सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज।
 
भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अर्बन ट्री क्लस्टर’ अभियान का शुभारम्भ किया गया। 'वननेस वन'
(OnenessVann) नाम की इस परियोजना को सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संपूर्ण भारत में 22 राज्यों के 280 शहरों में चयनित लगभग 350 स्थानों पर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 1,50,000 वृक्षों का रोपण किया गया। भविष्य में इनकी संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। इस महाअभियान में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों

एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मुहिम में संत निरंकारी मिशन के अतिरिक्त केंद्र व राज्य सरकार, स्थानीय प्रशासन, शैक्षणिक संस्थान एवं आर. डब्ल्यू. ए. आदि के लोग भी सम्मिलित हुए। इस अभियान का शुभारम्भ करते हुए सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि - प्राण वायु जो हमें इन वृक्षों से प्राप्त होती है धरती पर इसका संतुलन बनाने के लिए हमें स्थान स्थान पर वनों का निमार्ण करना आवश्यक है; जिससे कि अधिक मात्रा में आक्सीजन का निर्माण होगा और उतनी ही शुद्ध वायु प्राप्त होगी। जिस प्रकार ‘वननेस वन’ का स्वरूप अनेकता में एकता का दृश्य प्रस्तुत करता है उसी प्रकार मानव को भी समस्त भेदभावों को भूलाकर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के भाव में रहकर संसार को निखारते चले जाना है। इसी लड़ी में पांवटा साहिब में भी इको पार्क रामपुर घाट के नजदीक लगभग 200 पौधे लगाए गए जिसमें पौंटा साहिब मे निरंकारी

मिशन के मुखी सियाराम, ब्रांच सिरमौरी ताल के मुखी खत्री राम, पांवटा साहिब के उप मंडल अधिकारी विवेक महाजन, ग्राम पंचायत प्रधान रामपुरघाट शिक्षा रानी, वन विभाग के कर्मचारी और संत निरंकारी मिशन पांवटा साहिब के अनेकों सेवादारों ने पौधारोपण कर सद्गुरु माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। संत निरंकारी मिशन एवं ‘गिव मी ट्री’ संस्था के सहयोग द्वारा इतने बड़े स्तर पर ‘पर्यावरण संरक्षण’ की नींव रखी जा रही है। 'गिव मी ट्री’ संस्था द्वारा पिछले 44 वर्षों में 3.25 करोड़ से अधिक वृक्षों को लगाया गया। संत निरंकारी मिशन एवं' गिव मी ट्री’ संस्था का सहयोगात्मक प्रयास राष्ट्र को ‘पर्यावरण संरक्षण’ के उद्देश्य की पूर्ति हेतु एक नया आयाम स्थापित करने में सहायता प्रदान करेगा।