आज रखें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत ddnewsportal.com

आज रखें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत ddnewsportal.com
फोटो साभार गूगल

आज रखें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत

पूजा में इन पांच चीजों को शामिल करने से बरसेगी कृपा, पढें खबर...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत-उपवास आज यानि गुरूवार को किया जाना शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य और पंडितों के मुताबिक भी 18 अगस्त को व्रत करना शुभ है। इस पर्व को लेकर भक्तों के मन में उत्साह है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। मान्यतानुसार, इस दिन रात 12 बजे लड्डू गोपाल का जन्म हुआ था जब से लेकर अबतक रात के 12 बजे

ही उनकी पूजा करने का विधान है। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 18 अगस्त को रखा जाएगा और उत्सव 19 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के दौरान उनकी प्रिय वस्तुएं को अर्पित करना जरूरी होता हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से श्रीकृष्ण बहुत जल्दी ही खुश हो जाते है। आइए जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण की बेहद प्रिय वो 5 वस्तुएं कौन सी है। 

1- मोर पंख: भगवान श्रीकृष्ण को मोर के पंख बेहद प्रिय है। तभी तो उसे अपने मुकुट में धारण किए रहते हैं। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन कान्हां जी की पूजा में मोर पंख जरूर शामिल करना चाहिए। मान्यता यह भी है कि मोर पंख जहां होता है, वहां से नकारात्मकता खत्म हो जाती है।

2- माखन और मिश्री: पौराणिक कथाओं में ऐसा वर्णन मिलता है कि भगवान श्रीकृष्ण को बचपन से ही माखन और मिश्री बेहद

प्रिय था। कथाओं में ऐसा उल्लेख मिलता है कि वे माखन-मिश्री चुराकर खाया करते थे। यही कारण है कि जन्माष्टमी के दिन पूजा में माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है।

3- धनिया की पंजीरी: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में धनिया का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है। क्योंकि कान्हा जी को धनिया की पंजीरी बेहद प्रिय है। ऐसे में आप भी जन्माष्टमी पर लड्डू गोपल को धनिया की पंजीरी का भोग लगा सकते हैं।

4- गाय: यह बात तो हर कोई जानता ही है कि  भगवान श्रीकृष्ण ग्वाला थे और बचपन से ही उन्हें गोमाता से विशेष प्रकार का लगाव था। यही कारण है कि लड्डू गोपाल को लगाए जाने वाले भोग को गाय के घी से तैयार किया जाता है। ऐसे में आप भी जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की पूजा में गौमाता की मूर्ति रख सकते हैं।

5- बांसुरी: भागवन श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय वस्तु थी बांसुरी। जिसे बजाने के बाद वो अपनी सुधबुध खो बैठते थे। माना जाता है कि श्रीकृष्ण की पूजा में बांसुरी रखने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आप भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा में बांसुरी रख सकते हैं।