HP C&V Teachers Election News: हिमाचल प्रदेश सी एंड वी महिला विंग की कमान सिरमौर को, कांता ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी ddnewsportal.com

HP C&V Teachers Election News: हिमाचल प्रदेश सी एंड वी महिला विंग की कमान सिरमौर को, कांता ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी  ddnewsportal.com

HP C&V Teachers Election News: हिमाचल प्रदेश सी एंड वी महिला विंग की कमान सिरमौर को, कांता ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी

हिमाचल प्रदेश राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ की प्रदेश महिल विंग की कमान सिरमौर जिला को मिली है। कांता ठाकुर, राजकीय उच्च पाठशाला बेहड़ेवाला पाँवटा साहिब को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है, जिससे जिले के शिक्षकों में खुशी का आलम है। सभी शिक्षक उन्हें बधाई दे रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि संघ की समस्याओं को वह संघ के माध्यम से सरकार के समक्ष अच्छे तरीके से रखेगी। 

दरअसल, सोलन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनियार मे हिमाचल प्रदेश राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ के ‌‌त्रैवार्षिक चुनाव (2025-28) योगराज की अध्यक्षता में संपन्न हुए, जिसमें 12 जिलों के जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश के 116 डेलिगेट्स ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इस चुनाव में राज्य अध्यक्ष के पद पर जिला शिमला के शेर सिंह, महासचिव पद के लिए हमीरपुर जिले के होशियार सिंह व कोषाध्यक्ष पद के लिए जिला सिरमौर के दिलीप राणा, वरिष्ठ उप प्रधान के रूप में सोलन से दीप राम चंदेल व भगत राम की ताजपोशी की गई।

वहीं, हिमाचल प्रदेश क्लासिकल एंड वर्नाकुलर महिला विंग की अध्यक्ष पद के लिए जिला सिरमौर से कांता ठाकुर, राजकीय उच्च पाठशाला बेहड़ेवाला पाँवटा साहिब को चुना गया। सुमन को सचिव व सविता को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। वहीं, जिला सिरमौर सी एंड वी संघ के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर व इनकी समस्त कार्यकारिणी, खंडो की कार्यकारिणी  तथा सभी सी एंड वी संघ के सभी अध्यापकों ने राज्य कार्यकारिणी में पदोन्नत अध्यापकों, कांता ठाकुर व दिलीप राणा को बधाई दी है।