अपनी जान गई पर बचा लिए पर्यटक ddnewsportal.com

अपनी जान गई पर बचा लिए पर्यटक ddnewsportal.com

टैक्सी चालक को हो गया था कुछ गलत होने का आभास 

अपनी जान गई पर बचा लिए पर्यटक, चलती टैक्सी मे हुआ कुछ यूं...

उसकी अपनी जान चली गई लेकिन जाते जाते भी वह पर्यटकों की जान बचा गया। हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा वाकया पेश आया जिसने एक परिवार के सिर से पालनहार का साया छीन लिया लेकिन वो संसार से अलविदा कहने से पहले भी कईं लोगों की जान बचा गया। बात हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां की पंचायत बनतुंगली का रहने वाले टैक्सी चालक सुरेश कुमार की हो रही है। जिनकी मुस्तैदी से कई पर्यटकों की जान बच गई। दरअसल, टैक्सी ड्राइवर सुरेश चंडीगढ़ से मनाली के लिए पर्यटकों को लेकर

जा रहे थे। जैसे ही वह हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पहुंचे तो उन्हें ह्रदयघात होने का आभास होने लगा। सुरेश ने टैक्सी सड़क के किनारे खड़ी कर दी और कुछ ही देर में सुरेश की मौत हो गई। सुरेश कुमार चंडीगढ़ में टैक्सी चलाकर परिवार पाल रहे थे। सुरेश अपने पीछे तीन बेटियां और पत्नी छोड़ गए हैं। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान रामस्वरूप, सतीश मेहरा, रमेश कबीर ने सरकार से सुरेश के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।