शिलाई पंचायत से वार्ड सदस्य निर्विरोध ddnewsportal.com

शिलाई पंचायत से वार्ड सदस्य निर्विरोध ddnewsportal.com

शिलाई पंचायत से वार्ड सदस्य निर्विरोध

वार्ड नंबर-6 च्याना से कांता देवी के नाम पर बनी सहमति

कार्तिक तोमर-शिलाई

शिलाई ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर छः ग्राम च्याना से वार्ड सदस्य सर्वसहमति से चुनी गई है। शिलाई ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर छः से ग्राम च्याना की कांता शर्मा सर्वसहमति से वार्ड मेम्बर चुनी गई है। शुक्रवार शाम को च्याना वासियो की एक बैठक हुई जिसमें गावँ के पूर्व प्रधान अनन्त राम शर्मा, वर्तमान उप-प्रधान जगत राम शर्मा, नाग चंद शर्मा, लाल सिंह शर्मा पूर्व उप-प्रधान, बंसी राम शर्मा, बस्ती राम शर्मा, दीप चंद शर्मा, धर्म सिंह शर्मा, दुला राम, हेत राम, दुलाराम शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस वार्ड से दो

महिलाएं वार्ड सदस्य उमीदवार थी। जिसमे वार्ड नम्बर छः से वार्ड सदस्य उम्मीदवार मालो देवी ने अपना समर्थन कांता शर्मा को देकर वार्ड सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया है।