Sirmour: टी सी गुप्ता फिर चुने राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ सिरमौर के प्रधान ddnewsportal.com

Sirmour: टी सी गुप्ता फिर चुने राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ सिरमौर के प्रधान ddnewsportal.com

Sirmour: टी सी गुप्ता फिर चुने राज्य सहकारी बैंक सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संघ सिरमौर के प्रधान

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण संघ इकाई सिरमौर, नाहन का साधारण अधिवेशन नाहन में त्रिलोक चन्द गुप्ता अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ। बैठक का संचालन महासचिव इस्लाम अली जी ने किया। अध्यक्ष त्रिलोक चन्द गुप्ता ने विगत तीन वर्षों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया, जिसमें मुख्य रूप से सेवा निवृत कर्मचारियों को पहचान पत्र व पेंशन पे आर्डर की मुख्य मांगों को मानने के लिए बैंक प्रबंधन का

आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त संघ की आय व व्यय का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया। उपस्थित सेवा निवृत कर्मचारियों ने पेंशन सुधार व बढ़ोतरी के लिए मुख्य मांग रखी, जिसे संघ द्वारा राज्य कार्यकारणी को प्रेषित करने का प्रस्ताव पास किया। इस अधिवेशन में नई कार्यकारणी का सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए चयन किया गया, जिसमे त्रिलोक चन्द गुप्ता को प्रधान, इस्लाम अली को महासचिव, लक्ष्मी चन्द अत्री को उप प्रधान, माम

चन्द भारद्वाज को संयुक्त सचिव, मधु बाला को कोषाध्यक्ष,
गिरधारी लाल वर्मा, राम भज चौहान, रसाल चन्द को सदस्य कार्यकारणी नियुक्त किया। त्रिलोक चन्द गुप्ता ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यावाद किया और आश्वासन दिया कि जो जिम्मेवारी उन्हें व नई कार्यकारणी को दी है उसको ईमानदारी से निभाएंगे।