पांवटा साहिब के भूपपूर तिब्बतीयन सेटलमेंट मे हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ddnewsportal.com

पांवटा साहिब के भूपपूर तिब्बतीयन सेटलमेंट मे हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ddnewsportal.com

तिब्बती समुदाय ने धूमधाम से मनाया लोसर पर्व

पांवटा साहिब के भूपपूर तिब्बतीयन सेटलमेंट मे हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, एसडीएम सहित अन्य गणमान्यों ने की शिरकत। 

पांवटा साहिब के भूपपूर मे तिब्बती समुदाय का अहम् पर्व यानि तिब्बती नव वर्ष लोसर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व तीन दिनो तक चला। हिंदुओ की दिवाली की तरह ही तिब्बती समुदाय के लोग इस पर्व को मनाते है। इस दौरान खानपान का दौर चलता है और पूजा अर्चना की जाती है। पांवटा साहिब के भूपपूर तिब्तीयन सेटलमेंट मे भी इस पर्व को धूमधाम से

मनाया गया। भूपपूर तिब्तीयन सेटलमेंट सोसाईटी के अधिकारी गेलेक जम्यांग ने बताया कि भूपपूर मे हर्षोल्लास के साथ लोसर पर्व मनाया गया। उन्होने बताया कि इस दौरान समुदाय के सभी लोग परंपरा के मुताबिक पर्व को मनाते है। इस दौरान विशेष पूजा अर्चना के साथ साथ खानपान का दौर चलता रहता है। समुदाय के लोग अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करते है जिसमे नाच गाना होता है। गोर हो कि सिरमौर जिले मे चार तिब्बतीयन सेटलमेंट पांवटा उपमण्डल मे ही पड़ते है। इन सभी सेटलमेंट मे बुधवार से उक्त पर्व का शुभारंभ हुआ। यह सेटलमेंट भूपपूर समैत पुरुवाला, सतौन और तिलौरधार मे है। 
शनिवार की शाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने शिरकत की। उनके साथ विशेष

अतिथि के रूप मे तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। एसडीएम विवेक महाजन ने इस दौरान समुदाय के लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दी और भारत के प्रति समुदाय के समर्पण की सराहना की। उन्होंने समुदाय द्वारा अपनी संस्कृति को भी बरकरार रखने के लिए शुभकामनाएं दी। समुदाय के लोगों ने इस पर्व पर खूब खुशियां मनाई। उधर, कार्यक्रम में पंहुचे इंडो तिब्बतीयन फ्रेंड्स सोसाइटी के प्रधान मदन लाल

खुराना सहित नप उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, व्यापार मंडल प्रधान अनिन्द्र सिंह नौटी, सरदार कुलवंत सिंह चौधरी, सरदार तपेन्द्र सिंह सैनी, संजय सिंघल, निजी बस ऑपरेटर सोसाइटी के प्रधान मामराज शर्मा मामू, बारू राम शर्मा आदि ने भी समुदाय के लोगों को लोसर पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसका सभी ने आनंद लिया।