भाजयुमो ने पांवटा मे निकाली तिरंगा यात्रा- ddnewsportal.com

भाजयुमो ने पांवटा मे निकाली तिरंगा यात्रा- ddnewsportal.com

भाजयुमो ने पांवटा मे निकाली तिरंगा यात्रा 

मोटरसाइकिल पर लोनिवि विश्राम गृह से बद्रीपुर तक निकली रैली, दिया राष्ट्र प्रेम का संदेश।

भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब मंडल ने लोक निर्माण विश्राम गृह से बद्रीपुर चौक तक बाइकों पर तिरंगा यात्रा निकाली। इस रैली में मंडल

अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, मंडल मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल चौधरी मुख्य रुप से उपस्थित रहे। रैली के प्रारंभ में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से

राष्ट्रगान गाया। इसके बाद सभी युवा साथियों ने रैली में भाग लिया। यह रैली लोक निर्माण विश्राम ग्रह से शुरू होते हुए बद्रीपुर चौक तक गई। इसके बाद

परशुराम चौक होते हुए मुख्य बाजार से रेस्ट हाउस पर समाप्त हुई। रैली के समापन पर सभी युवा साथियों ने वंदे मातरम गीत गाया। युवा मोर्चा ने 150

से अधिक बाइकों पर तिरंगा यात्रा निकाली। युवा मोर्चा पांवटा साहिब अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश विरोधी ताकतों का जवाब

देने के लिए युवा मोर्चा के द्वारा निकाली गयी।युवाओं में तिरंगा यात्रा को लेकर काफ़ी जोश देखने को मिला। युवाओं ने इस रैली में बढ़-चढ़ कर भाग

लिया। युवा मोर्चा अध्यक्ष ने युवा साथियों का रैली के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने मोर्चे से कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का भी आभार व्यक्त किया जो इस कार्यक्रम के लिए प्रभारी बनायें गए थे।