HP Horticulture News: उत्तराखंड और कश्मीर को पछाड़ कर हिमाचल देश भर में नंबर वन ddnewsportal.com

HP Horticulture News: उत्तराखंड और कश्मीर को पछाड़ कर हिमाचल देश भर में नंबर वन  ddnewsportal.com

HP Horticulture News: उत्तराखंड और कश्मीर को पछाड़ कर हिमाचल देश भर में नंबर वन

हिमाचल प्रदेश ने बागवानी के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बागवानी क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए हिमाचल प्रदेश को बेस्ट स्टेट इन हार्टिकल्चर पुरस्कार प्राप्त हुआ है। गुरुवार को बागवानी सचिव सी पालरासू ने दिल्ली में आयोजित 14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया। बड़ी बात यह है कि बागवानी में उत्तराखंड और कश्मीर को पछाड़ कर हिमाचल ने देश भर में पहला मुकाम हासिल किया है।


बता दें कि बागवानी क्षेत्र में हिमाचल में नेचुरल फार्मिंग, हाई डेंसिटी प्लांटेशन और किलो के हिसाब से सेब खरीद को लेकर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि सरकार ने बीते एक साल में बागवानी क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर बागवानों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। अगले चार सालों में प्रदेश में बागवानी की दशा और दिशा बदलने का हर संभव प्रयास होगा।