HP Crusher News: स्टोन क्रशर से राॅयल्टी के रूप में 65 करोड़ रुपए की आमदनी: हर्षवर्धन  ddnewsportal.com

HP Crusher News: स्टोन क्रशर से राॅयल्टी के रूप में 65 करोड़ रुपए की आमदनी: हर्षवर्धन  ddnewsportal.com

HP Crusher News: स्टोन क्रशर से राॅयल्टी के रूप में 65 करोड़ रुपए की आमदनी: हर्षवर्धन 

हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में 287 स्टोन क्रशर से वित्त वर्ष 2023-24 में नवंबर तक सरकार को 65,77,96,506 रुपये की आमदनी रॉयल्टी के रूप में हुई है। शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रश्न के लिखित उत्तर

में जानकारी देता हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि मानसून के दौरान ब्यास और उसकी सहायक नदियों के किनारे हुए नुकसान के मद्देनजर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेशों का पालन करते हुए उद्योग विभाग ने 130 क्रशर बंद किए थे, जिनमें से 71 स्टोन क्रशरों को संचालन की अनुमति दे दी गई है। अन्यों को अनुमति देने के लिए निदेशक उद्योग विभाग की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।