पांवटा साहिब मे दौड़ रहा वैक्सीनेशन कार्यक्रम- ddnewsportal.com

पांवटा साहिब मे दौड़ रहा वैक्सीनेशन कार्यक्रम- ddnewsportal.com

पांवटा साहिब मे दौड़ रहा वैक्सीनेशन कार्यक्रम 

वीकेंड पर अकैले पांवटा खंड मे लगभग 15 हजार लोगों को लगी वैक्सीन, केंद्रों पर उमड़ी भीड़। 

लोग अब कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन का महत्व समझने लगे हैं। यही

कारण के कि वीकेंड पर पांवटा साहिब खंड मे लगभग 15 हजार लोगों ने वैक्सीन लगाई। शुक्रवार को जहां 6571 लोग वैक्सीन लगाने पंहुचे वहीं

शनिवार को रिकार्ड 8202 लोगों को कोरोना से बचने का टीका लगाया गया। इस बार उद्योगों का बड़ा योगदान रहा और कामगार और प्रवासी मजदूर भी टीकाकरण केंद्र मे पंहुचे। इस शुक्रवार और शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने

क्रमशः 23 और 22 केंद्र टीकाकरण के लिए स्थापित किये थे। शुक्रवार 13 अगस्त को पांवटा खण्ड सी. एच. पांवटा, ज्ञान चंद धर्मशाला, इ. एस. आइ. मालवा कोटन, एच. एस. सी. टारु भैला, पी. एच. सी. कुंडियों, सी. एच. सी.

कफोटा, मोबाइल टीम, एच. एस. सी. मिस्रवाला, एच. एस. सी.नवादा बी. ज़ेड., एच. एस. सी. शिवपुर अमरकोट, एच. एस. सी. शर्ली मानपुर, पी. एच. सी. रामपुर भारापुर, पी. एच. सी. अमरगढ़, एच. एस. सी.चांदनी कठवार,

 एच. एस. सी. किल्लोड, एच. एस. सी. ठाकर, एच. एस. सी. मानपुर देवड़ा, एच. एस. सी. अजोली, जी. पी. टटयाना, एच. एस. सी. लोहगढ़,  एच. एस. सी. तारूवाला बद्रीपुर,एच. एस. सी. कोटड़ी ब्यास, पी. एच. सी. माजरा

फतेहपुर इन सभी केन्द्रों पर कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। वहीं खण्ड में 14 अगस्त को 22 स्थानों पर  कॉविड -19  टीकाकरण

हुआ जिसमे स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा, ज्ञान चंद धर्मशाला, इ.एस.आइ. मालवा कोटन, उप स्वास्थ्य केंद्र  शिवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

 कुंडियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, मोबाइल टीम के माध्यम से, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन, उप स्वास्थ्य केंद्र अजोली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पल्होड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र नवादा, उप स्वास्थ्य केंद्र

 शिवपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरथल मढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगानी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखूवाला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा, उप स्वास्थ्य केंद्र

मिस्रवाला, ग्राम पंचायत ठौठा जाखल काँटी मास्वा, उप स्वास्थ्य केंद्र तारूवाला इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई।