कर्मचारियों का डीए बहाल कर सकती है सरकार- ddnewsportal.com

कर्मचारियों का डीए बहाल कर सकती है सरकार- ddnewsportal.com

कर्मचारियों का डीए बहाल कर सकती है सरकार 

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने जताई उम्मीद, आज 74 खण्डों और 900 मंडलो में हजारों शिक्षक फहराएंगे तिरंगा- डाॅ पुंडीर।

हिमाचल प्रदेश सरकार आज के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह मे कर्मचारियो का डीए बहाल कर सकती है। यह संभावना महासंघ ने जताई है। महासंघ के

प्रांत उपाध्यक्ष डाॅ मामराज पुंडीर ने कहा कि जय राम सरकार आज कर्मचारियों का डीए बहाल करेगी एसी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि टेट की परीक्षा को आजीवन करने पर प्रदेश के लाखों लोगो को फायदा होगा।

हिमाचल सरकार को अनुबन्ध पर नियुक्ति बंद करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के सभी कार्यकर्ता आज हर घर मे

तिरंगा फहराएंगे। प्रदेश भर में 24 संगठनात्मक जिलों सहित 74 खण्डों और 900 मंडलो में हजारों शिक्षक फहराएंगे तिरंगा। डॉ मामराज पुंडीर ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया है कि वह आज तिरंगा जरूर फहराए।