शिमला: वीरेंद्र शर्मा को हाटी विकास मंच कर्मचारी संघ की कमान, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी... ddnewsportal.com

शिमला: वीरेंद्र शर्मा को हाटी विकास मंच कर्मचारी संघ की कमान, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी... ddnewsportal.com

शिमला: वीरेंद्र शर्मा को हाटी विकास मंच कर्मचारी संघ की कमान, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी...

वीरेंद्र शर्मा को हाटी विकास मंच कर्मचारी संघ की कमान मिली है। हाटी विकास मंच हिमाचल प्रदेश पंजीकृत ने कर्मचारियों के बीच अपने संगठन का विस्तार करते हुए अपनी विंग हाटी विकास मंच कर्मचारी संघ का गठन किया है। जिसकी कमान हाटी आंदोलन में छात्र जीवन से इस मुद्दे के लिए लड़ाई लडने वाले हाटी योद्धा वीरेंद्र शर्मा को सौंपी गई है। जबकि  महासचिव कमल चौहान, उपाध्यक्ष भरत राणा, कोषाध्यक्ष बलवीर पोजटा, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र सिंगटा, मीडिया प्रभारी कल्याण सिंगटा, को बनाया गया है। हाटी आंदोलन में एक-एक दफ्तर दफ्तर जाकर उन्होंने हाटी विकास मंच के पदाधिकारियों के साथ इस मुद्दे को हिंदुस्तान की संसद से पारित करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लाखों हाटी समुदाय के लोगों को जनजाति अधिकार दिया है लेकिन करीब एक वर्ष से अधिक समय से यह मामला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में  विचाराधीन है, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने इस मुद्दे पर अंतरिम रोक लगा रखी है। जिसमें हाटी विकास मंच हिमाचल प्रदेश पंजीकृत लाखों हाटी समुदाय के लोगों के हितों की कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। 


सनद रहे कि पहले भी हाटी विकास मंच ने सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को हल करवाने में दिन-रात मेहनत की है, एक-एक संवैधानिक कागज को तैयार करने में हाटी विकास मंच ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक चिरकालिक मांग को पूरा करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अब आगामी कानूनी लड़ाई को भी हाटी विकास मंच लाखों लोगों के हित के लिए लड़ेगा। हाटी विकास मंच हिमाचल प्रदेश पंजीकृत राज्य स्तर का पहला हाटी जनजाति हित के लिए पंजीकृत संगठन है, जो एक स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहा है। लाखों लोगों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है।हाटी विकास मंच कर्मचारी संघ के नवनियुक्त पदाधिकारीयो को हाटी विकास मंच हिमाचल प्रदेश के प्रान्त अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, प्रान्त महासचिव संगठन मोहन शर्मा, महासचिव अतर सिंह तोमर, डॉ अनिल भारद्वाज, प्रान्त कोषाध्यक्ष  बी. एन . भारद्वाज, प्रान्त सह सचिव सुरेन्द्र ठाकुर, कानूनी सलाहकार श्याम सिंह चौहान, अनिल चौहान, रोहन तोमर, मुख्य प्रवक्ता विवेक तोमर, सह प्रवक्त बलदेव सिंह समयाल, शिमला जिला अध्यक्ष सतपाल चौहान, राजगढ़ यूनिट के अध्यक्ष अक्षय शर्मा  सहित आदि  पदाधिकारियों ने बधाई दी है और और उम्मीद जताई है कि कर्मचारी वर्ग इस सामाजिक आंदोलन को सफल करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।