Sirmaur: विजय राघव ने डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन हायर एवं निरीक्षण विभाग का संभाला कार्यभार, रिटायर्ड प्रिंसिपल अजय शर्मा ने दी बधाई ddnewsportal.com
Sirmaur: विजय राघव ने डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन हायर एवं निरीक्षण विभाग का संभाला कार्यभार, रिटायर्ड प्रिंसिपल अजय शर्मा ने दी बधाई

विजय राघव ने डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन हायर एवं निरीक्षण विभाग जिला सिरमौर एट नाहन के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विजय राघव वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूरूवाला जिला सिरमौर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है, वरिष्ठता के क्रम में रहते हुए उन्हें जिला सिरमौर में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी के रूप में अतिरिक्त कार्यभार के रूप में यह दायित्व सौंपा गया है।

विजय राघव प्रवक्ता के पद से लेकर प्रधानाचार्य पद पर लंबे समय से शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं प्रदत्त कर रहे हैं एवं एक ख्याति प्राप्त शिक्षाविद के रूप में उनकी पहचान सर्वोपरि है, वह विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर वर्तमान पद पर तैनाती तक विशेष कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने उनके पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। साथ ही साथ प्रवक्ता संघ के जिला पदाधिकारियों, हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला सिरमौर इकाई हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक वर्ग कला जिला सिरमौर इकाई टीजीटी वर्ग के संयुक्त संघ की जिला इकाई के जिला पदाधिकारीयों, सीएंडवी अध्यापक संघ के जिला पदाधिकारीयों एवं शिक्षा विभाग में कार्यरत विभिन्न शिक्षा संगठनों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीयों ने भी उनकी वर्तमान नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

विजय राघव की डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन हायर के पद पर नियुक्ति के आदेशों से एक अलग उत्सव का माहौल जिला सिरमौर के अध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में देखा जा रहा है। शिक्षा विभाग में गठित विभिन्न शिक्षक संगठनों ने उक्त उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश के सम्मानित मुख्यमंत्री, शिक्षा

मंत्री एवं अन्य राजनेताओं एवं शिक्षा सचिव एवं निदेशक स्कूली शिक्षा हिमाचल प्रदेश का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। विजय राघव की डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन हायर के पद पर नियुक्ति से जिला सिरमौर में शिक्षा के नए आयाम स्थापित होंगे ऐसा विश्वास एवं उम्मीद सभी शिक्षक संगठनों ने जाहिर की है। पुनः उन्हें उन्हें वर्तमान दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
