सिरमौर मे महिला मोर्चा होगा और मजबूत- शिवानी ddnewsportal.com

सिरमौर मे महिला मोर्चा होगा और मजबूत- शिवानी ddnewsportal.com

सिरमौर मे महिला मोर्चा होगा और मजबूत- शिवानी

महिला मोर्चा ने शुरू किया एक बूथ 20 प्रतिपालिका कार्य 

भाजपा महिला मोर्चा सिरमौर ने एक बूथ पर 20 प्रतिपालिका बनाने का काम शुरू कर दिया है। महिला मोर्चा का यह अभियान पूरे जिले मे चलेगा। अभी इसकी शुरुआत पांवटा साहिब से हुई है। गुरूवार को जिला अध्यक्षा की

मौजूदगी मे मंडल पांवटा की कार्यकारी अध्यक्षा कृष्णा धीमान अपनी सहयोगियों के साथ बूथों पर पंहुची और पार्टीको मजबूत करने की मुहिम शुरू की। इस मौके पर पांवटा साहिब मंडल कार्यकारी अध्यक्षा कृष्णा धीमान ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत के बूथों पर 20-20 प्रतिपालिका बनाई जाएगी ताकि पार्टी की गतिविधियों को तेज गति मिल

सके। इसके लिए मोर्चा की सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय हो चुकी है। वहीं इस मौके पर मोर्चा की जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देश के बाद मोर्चा अपने काम मे जुट गया है। सभी बूथों को सशक्त कर पार्टी को और अधिक मजबूती दी जाएगी। गत विधानसभा चुनाव

की तरह इस बार भी चुनाव मे महिला मोर्चा का अहम रोल रहेगा।