Paonta Sahib: यमुना किनारे भजन संध्या, श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ आयोजन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: यमुना किनारे भजन संध्या, श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ आयोजन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: यमुना किनारे भजन संध्या, श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ आयोजन 

श्री राम हनुमान सेवा समिति पाँवटा साहिब के सौजन्य से श्री राधा कृष्ण हनुमान मन्दिर पांवटा साहिब मे श्री हनुमान जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यमुना किनारे भजन संध्या का आयोजन किया गया।भजन गायक पदम गर्ग और केशव गर्ग ने अपने भजनों के द्वारा श्री हनुमान जी का गुण गान किया। अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता ने प्रत्येक महीने के आखरी रविवार को यमुना तट पर  भजन कीर्तन के लिए गर्ग बंधुओं से

आग्रह किया। पदम गर्ग ने उनका आग्रह स्वीकार करते हुए, कीर्तन करने के लिए स्वीकृति प्रदान की। श्री राम हनुमान सेवा समिति के साथ मुख्य रूप से उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति पाँवटा साहिब का भी सहयोग रहा। सैंकड़ो राम भक्तो ने यमुना किनारे दीप प्रज्ज्वलित कर, राम जी का गुणगान सुना। इस मौके पर पी एन गुप्ता, बी डी शर्मा, RK त्यागी, पहल सिंह, गजेंद्र सिंह, शक्ति भटनागर, नरेंद्र शर्मा, मनोज त्यागी, डॉ नागिया, S.S गुप्ता, मंयक महावर, हरविंदर कुमार, D K Aggerwal, संजय खंडूजा, सुभाष भट्ट और हिमांषु मित्तल आदि भी मौजूद रहे।