Paonta Sahib: यमुना शरद महोत्सव 4 से 6 अक्तूबर और स्थानीय अवकाश 8 अक्तूबर का, अध्यापक संघ ने उठाई ये मांग... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: यमुना शरद महोत्सव 4 से 6 अक्तूबर और स्थानीय अवकाश 8 अक्तूबर का, अध्यापक संघ ने उठाई ये मांग... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: यमुना शरद महोत्सव 4 से 6 अक्तूबर और स्थानीय अवकाश 8 अक्तूबर का, अध्यापक संघ ने उठाई ये मांग...

जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के लोकल हॉलीडे को लेकर शिक्षक संघ खुश नहीं है। यह आयोजन इस वर्ष 04 से 06 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है, जबकि इस महोत्सव का स्थानीय अवकाश पाँवटा साहिब तहसील और माजरा उपतहसील में 08 अक्तूबर का घोषित है। ऐसे में हिमाचल राजकीय शिक्षक संघ सिरमौर ने इस पर आपत्ति जताकर अवकाश की तिथि 6 अक्तूबर किए जाने की मांग की है। 

जारी प्रेस बयान में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट सतीश पुंडीर, जिला सिरमौर के अध्यक्ष हरदेव ठाकुर, महासचिव बलबीर सिंह चौहान, ब्लाॅक माजरा अध्यक्ष मुरली मनोहर, पाँवटा साहिब ब्लाॅक अध्यक्ष कमलेंद्र सिंह सहित सदस्य जगबीर ठाकुर, विनय कुमार शर्मा, विजय ठाकुर, ग्यार सिंह नेगी, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, नरेश शर्मा आदि का कहना है कि जब यमुना शरद महोत्सव 4-6 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है तो 08 अक्तूबर को इस महोत्सव के अवकाश का क्या औचित्य है। जिला प्रशासन से मांग की जाती है कि यमुना शरद महोत्सव का स्थानीय अवकाश 06 अक्तूबर को घोषित किया जाए।