क्या कांग्रेस जिला परिषद बनाने के करीब ddnewsportal.com

क्या कांग्रेस जिला परिषद बनाने के करीब ddnewsportal.com

क्या कांग्रेस जिला परिषद बनाने के करीब

सिरमौर मे निर्दलीय सदस्य नीलम शर्मा के साथ कांग्रेसी नेताओं और जिप सदस्यों की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल, विक्टरी साईन दे रहा भाजपा को चिढ़ाने के संकेत 

तो क्या कांग्रेस सिरमौर जिला मे जिला परिषद बनाने मे इस बार भी कामयाब हो जाएगी। यदि ऐसा होता है तो भाजपा के लिए यह बड़ा झटका होगा। क्योंकि वर्तमान मे प्रदेश मे भाजपा की सरकार है। बावजूद इसके भाजपा सिरमौर मे जिला परिषद मे बहुमत के साथ सदस्य नही जितवा पाई। यदि अब भाजपा जिला परिषद बनाने मे भी नाकाम रहती है तो यह कांग्रेस की

बड़ी जीत और भाजपा की किरकिरी के तौर पर देखी जाएगी। आज शाम से सोशल मीडिया पर एक फोटो धड़ाधड़ शैयर हो रही है। यह फोटो शिलाई के विधायक हर्ष वर्धन चौहान ने अपनी फेसबुक वाॅल पर सांझा की है। इस फोटो मे कांग्रेस समर्थित विजयी 8 जिला परिषद सदस्य और निर्दलीय चुनकर आई एकमात्र सदस्य नीलम शर्मा बाग पशोग मौजूद है। साथ मे कांग्रेस की जिला की क्रीम प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन चौहान, जिला अध्यक्ष

कंवर अजय बहादूर सिंह, विधायक विनय कुमार, पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी भी शामिल है। सभी विक्टरी का साईन दिखा रहे है जिससे भाजपा जरूर चिढ़ रही होगी। साथ ही हर्ष वर्धन चौहान ने लिखा है कि जिला परिषद सिरमौर के लिए कांग्रेस के 9 सदस्य बहुमत और एकता के साथ। गोर हो कि जिला परिषद की सिरमौर मे 17 सीटें हैं जिसमे से कांग्रेस और भाजपा समर्थित 8-8 सदस्य जीते हैं। बाग

पशोग वार्ड से निर्दलीय नीलम शर्मा विजयी हुई है जो ओबीसी कोटे से हैं। जिला परिषद अध्यक्ष की सीट भी ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है। वहीं नीलम शर्मा को भाजपा पहले से ही पार्टी से निष्काकर चुकी है। ऐसे मे संभावना बड़ी है कि कांग्रेस जिला परिषद बनाने मे कामयाब हो सकती है जिसकी अध्यक्ष सीट पर नीलम शर्मा बैठ सकती है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप अपने ही क्षेत्र से जिला परिषद की सभी सीटें गंवा चुके है। हालांकि राजनीति मे कुछ भी हो सकता है। इसलिए आखिरी क्षण तक कुछ भी दावा करना सही नही है। देखते हैं कि आने वाले दिनों मे ऊंट किस करवट बैठता है।