2022 मे डंके की चोट पर रिपीट होगी भाजपा सरकार

2022 मे डंके की चोट पर रिपीट होगी भाजपा सरकार

2022 मे डंके की चोट पर रिपीट होगी भाजपा सरकार

पांवटा साहिब मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्रकार वार्ता मे किया दावा

Desh Dinesh News Portal

हिमाचल प्रदेश मे 2022 मे भाजपा की सरकार फिर से बनेगी। यह बात हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पांवटा साहिब मे आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि वह डंके की चोट पर कह सकते हैं कि प्रदेश मे हर पांच साल बाद सरकार बदलने का मिथक इस बार टूटकर रहेगा और भाजपा  फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के साथ पार्टी गतिविधि कार्यो में काफी तेजी आई हैं। प्रदेश में ई-विस्तारक के माध्यम से 25 हज़ार नए वोटर्स जोड़े गए हैं। जिससे निश्चित तौर पर पार्टी को मजबूती मिली हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने 5 करोड़ पीएम कोविड-19 फण्ड व 10 करोड़ मुख्यमंत्री कोविड-19 रिलीफ फण्ड में दिए। उन्होंने कहा कि देश में हिमाचल प्रदेश एक मात्र ऐसा राज्य है जो पूर्ण रूप से धुंए से मुक्त है। यहां ऐसी कोई ग्रहणी नहीं जिसके पास गैस चूल्हा न हो। इस दौरान मौजूद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि बिजली मीटरों की सिक्योरिटी के जो दाम बढ़ाए गए हैं वह शीघ्र ही कम किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पिछले 3 सालों में कई करोड़ के विकास कार्य किये हैं। जिसमें 13 करोड़ के कार्य पांवटा क्षेत्र में पानी की योजनाओं पर खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में मात्र 8 करोड़ की डीपीआर तैयार हुई है। उनके समय में बंद पड़े विकास कार्य को इस बार गति मिली हैं। इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर भी मौजूद रहे।