राजनैतिक: चार बार के विधायक रहे ये कांग्रेस नेता भाजपा में ddnewsportal.com

राजनैतिक: चार बार के विधायक रहे ये कांग्रेस नेता भाजपा में  ddnewsportal.com

राजनैतिक: चार बार के विधायक रहे ये कांग्रेस नेता भाजपा में

पार्टी को एक और झटका, स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के माने जाते थे करीबी

जैसे जैसे प्रदेश में चुनावों की आहट नजदीक आने लगी है वैसे वैसे नेताओं का एक पार्टी छोड़कर दूसरे दल में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस के दो सिटिंग विधायक के बाद अब चार बार के विधायक रहे कांग्रेस नेता ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया है। चार बार के विधायक रहे कांग्रेस नेता योगराज भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से मिलने ओक ओवर गए। योगराज ने कांग्रेस

छोड़कर भाजपा का दामन ठीक ऐसे वक्त में पकड़ा है, जब दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशियों को तय करने के लिए कांग्रेस नेताओं के पैनल बनाए जा रहे हैं। योगराज का नाम देहरा से टिकटार्थियों के पैनल में नहीं था। पिछली बार भी उन्हें कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। वीरभद्र सिंह के करीबी पूर्व विधायक योग राज की पत्नी मधु शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा इससे पहले कांग्रेस के दो सिटिंग विधायकोें को भी अपने पक्ष में झटक चुकी है। दो निर्दलीय भी भाजपा के साथ हैं।


योगराज चार बार कांगड़ा सहकारी बैंक के निदेशक और जिला सहकारी समितियों के संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने परागपुर निर्वाचन क्षेत्र से भी चुनाव लड़ा था और परिसीमन के बाद उनका निर्वाचन क्षेत्र अब देहरा हो गया है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1972 में की थी। योगराज ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मजबूत नेतृत्व के कारण भाजपा में शामिल हुए हैं। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी में नई ऊर्जा आएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा हर रोज बढ़ रही है और आने वाले समय में और नेता भी इसमें शामिल होंगे। आगामी आम चुनाव में वे बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। बहरहाल, अब जनता कांग्रेस के स्ट्रोक के इंतजार में है कि क्या इन नेताओं के विकल्प भाजपा से झटक पाएगी या नहीं।