50 वर्षो से जारी शांतिपूर्ण संघर्ष का है सफल परिणाम- चौहान ddnewsportal.com

50 वर्षो से जारी शांतिपूर्ण संघर्ष का है सफल परिणाम- चौहान ddnewsportal.com
फाइल फोटो: ज्ञान सिंह चौहान, अध्यक्ष, हाटी कर्मचारी समीति सिरमौर।

50 वर्षो से जारी शांतिपूर्ण संघर्ष का है सफल परिणाम

हाटी कर्मचारी समिति जिला सिरमौर के अध्यक्ष ज्ञान चौहान ने जताया केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार, 

महाखुमलियों में उमड़ी भीड़ का भी है योगदान, केंद्रीय हाटी समीति के प्रयास सराहनीय।

हाटी कर्मचारी समिति जिला सिरमौर के अध्यक्ष ज्ञान चौहान ने हाटी जनजातीय दर्जा देने की मांग को लेकर केंद्र की हरी झंडी मिलने पर केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है। जारी बयान में श्री चौहान ने कहा कि रजिस्ट्रार जनरल ऑफ़ इंडिया द्वारा हाटी समुदाय के पक्ष में रिपोर्ट  सोंपे जाने पर जिला सिरमौर के समस्त ट्रांसगिरी क्षेत्र में रहने वाले सवा तीन लाख

लोगों को हार्दिक बधाई  जनजातीय दर्जे को लेकर 50 वर्षो से जारी शांतिपूर्ण संघर्ष का यह बहुत ही सफल परिणाम है जिसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार का शीर्ष नेतृत्व धन्यवाद का पात्र है। अब इस क्षेत्र को जनजातीय दर्जा घोषित होने की सबसे बड़ी रूकावट दूर हो गई है। इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप तथा सिविल सप्लाई कारपोरेशन के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर सहित उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और

पच्छाद की विधायक रीना कश्यप का विशेष आभार। साथ ही इस मुहीम को यहाँ तक पहुँचाने के लिए केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ अमी चंद कमल, महासचिव कुंदन शास्त्री सहित सभी कर्मचारी तथा गैर कर्मचारी सक्रिय सदस्यों का भी बहुत बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि महाखुमलियों में उमड़ी भीड़ का भी इसमें सबसे बड़ा योगदान है। जिसके लिए समस्त गिरिपार की जनता के वह आभारी है।