गुड न्यूज़- केंद्रीय कैबिनेट में जाएगा हाटी जनजातीय दर्जा की मांग का मसला ddnewsportal.com

गुड न्यूज़- केंद्रीय कैबिनेट में जाएगा हाटी जनजातीय दर्जा की मांग का मसला ddnewsportal.com
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने पंहुचे हाटी समीति की केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी।

गुड न्यूज़- केंद्रीय कैबिनेट में जाएगा हाटी जनजातीय दर्जा की मांग का मसला

पांच दशकों का संघर्ष अब सफलता की दहलीज पर

RGI से गृह मंत्रालय को गई सकारात्मक रिपोर्ट, हाटी समीति केंद्रीय कार्यकारिणी सचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने दी जानकारी।

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के तीन लाख हाटी समुदाय की पांच दशकों से चली आ रही हाटी जनजातीय दर्जा देने की मांग का संघर्ष सफल होने की दहलीज पर पंहुच गया है। हाटी समीति की केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष डाॅ अमीचंद कमल और महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को हाटी समिति का एक प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश

के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिला। जिसमें ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, सांसद सुरेश कश्यप, विधायिका रीना कश्यप, बलदेव तोमर सहित हाटी समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान गृहमंत्री ने आश्वस्त किया कि RGI से सकारात्मक रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और शीघ्र ही हाटी समुदाय का मसला केबिनेट में ले जाएंगे और जोंसार बावर की तर्ज पर हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिया जाएगा। हाटी

समिति ने गिरिपार क्षेत्र में आने के लिए गृहमंत्री को निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार किया। सभी सदस्यों से आग्रह है कि इस महान सफलता के लिए हमारे फाउंडर सदस्यों से लेकर पंचायत यूनिटों के सदस्यों तक को श्रेय, सम्मान और बधाई दें। यह एक सामूहिक सफल प्रयास है। पूर्ण सफलता के लिए अभी लोक सभा, राज्य सभा में पारित होने के बाद महामहिम राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलनी है, आगे का रास्ता आसान है। कल दिल्ली के हिमाचल भवन में मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता करेंगे।