Indian Navy Recruitment 2023 : भारतीय नौसेना में अग्निवीर भर्ती होना है तो पढ़ें ये खबर... ddnewsportal.com

Indian Navy Recruitment 2023 : भारतीय नौसेना में अग्निवीर भर्ती होना है तो पढ़ें ये खबर...
10वीं पास की एमआर के पदों पर हो रही भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी आज से करें अप्लाई
भारतीय नौसेना में अग्निवीर बनने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। यदि आप अग्निवीर की तैयारी कर रहे हैं या खास तौर पर इंडियन नेवी में भर्ती होना चाहते है तो यह सुनहरा मौका न गवाएं।
इंडियन नेवी ने अग्निवीर एमआर (MR) भर्ती 2023 के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया है। भारतीय नौसेना में यह भर्ती विज्ञापन संख्या-02/2023 के नवंबर बैच के तहत होगी। इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार यानि आज से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी इंडियन नेवी की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इंडियन नेवी के इस भर्ती अभियान में कुल 35 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इंडियन नेवी की इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष व महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इंडियन नेवी भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक की परीक्षा पास होना जरूरी है। अभ्यर्थियों का जन्म पहली नवंबर, 2002 से 30 अप्रैल, 2006 के बीच हुआ होना चाहिए।