हाटी आंदोलन- आज तहसील-उप तहसील स्तर पर हाटियों का प्रदर्शन ddnewsportal.com

हाटी आंदोलन- आज तहसील-उप तहसील स्तर पर हाटियों का प्रदर्शन ddnewsportal.com
फाईल फोटो।

हाटी आंदोलन- आज तहसील-उप तहसील स्तर पर हाटियों का प्रदर्शन 

केंद्रीय कार्यकारिणी के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने जारी की शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन की रूपरेखा। 

हाटी समीति जनजातीय दर्जा देने की मांग को लेकर चल रही मुहिम के तहत गिरिपार क्षेत्र की सभी तहसील और उपतहसील पर आज यानि बुधवार को तीन घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन करने जा रही है। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तहसील और उपतहसील मुख्यालय पर होगा। हाटी समीति की केंद्रीय कार्यकारिणी के महासचिव कुंदन सिंह

शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोग अपने यूनिट द्वारा बनाई गई व्यवस्था के अनुसार 11 बजे धरना स्थल पर एकत्रित होंगे, 2 बजे मीडिया से वार्ता होगी। इस दौरान यूनिट के अध्यक्ष या वरिष्ठ सदस्य द्वारा सांकेतिक धरने के उद्देश्य की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने RGI द्वारा लगाई गई आपत्तियों को दूर करते हाटी समुदाय पर 18 सितंबर को जनजातीय मंत्रालय को तथा 19 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी गई सकारात्मक एथनोग्राफिक रिपोर्ट के लिए हम हिमाचल सरकार का धन्यवाद करते हैं। लेकिन उसके बाद 5 महीने का समय बीत चुका है इस देरी के कारण हाटी समुदाय में पनप रहे

असंतोष को प्रशासन के माध्यम से प्रदेश व केंद्र सरकार तक पहुंचाना। उन्होंने कहा कि 6 मार्च को राजगढ़ की नोरी उपतहसील के रोहड़ी नामक स्थान में तथा 17 अप्रैल को संगड़ाह में होने वाली हाटी महाखुमल़ी होनी है। वहीं, 5 मार्च को केंद्रीय हाटी समिति का एक शिष्टमंडल के सांसद सुरेश कश्यप के नेतृत्व में हाटी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में 2 बजे संबंधित तहसीलदार और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया वार्ता के साथ सभी का धन्यवाद करेंगे।