Sirmour: दु:खद- चुनावी रिहर्सल के दौरान कर्मी की बिगड़ी तबीयत, पीजीआई में तोड़ा दम ddnewsportal.com

Sirmour: दु:खद- चुनावी रिहर्सल के दौरान कर्मी की बिगड़ी तबीयत, पीजीआई में तोड़ा दम ddnewsportal.com

Sirmour: दु:खद- चुनावी रिहर्सल के दौरान कर्मी की बिगड़ी तबीयत, पीजीआई में तोड़ा दम

लोकसभा चुनाव की रिहर्सल के दौरान तबीयत बिगड़ने से एक कर्मचारी का ऑइधन हो गया।मामला सिरमौर जिले में सामने आया है। यहां के नाहन पीजी काॅलेज में अंतिम रिहर्सल के दौरान एक कर्मचारी की अचानक तबीयत खराब होने के कारण बेहोश हो गया। वह बतौर सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया था। भीषण गर्मी के बीच बेहोश हुए कर्मचारी को तुरंत उपचार के लिए मैडिकल कॉलेज नाहन लाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने की वजह से उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। यहां बुधवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अस्वस्थ कर्मी मूलतः राजगढ़ का रहने वाला है, जहां के तापमान में काफी कमी होती है। मृतक कर्मी की पहचान 52 वर्षीय अरविंद कुमार के तौर पर की गई है। हालांकि स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि उक्त कर्मी को हार्ट से संबंधित समस्या भी थी और इसी के चलते उसकी तबीयत अधिक खराब होने की वजह से उसे नाहन से चंडीगढ़ भी रैफर किया गया।


बताया यह भी जा रहा है कि चुनावी रिहर्सल के दौरान गर्मी के चलते दो और अन्य कर्मचारियों की भी तबीयत खराब हो गई थी, लेकिन मौके पर ही कुछ ही देर में वह नाॅर्मल हो गए और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उधर, नाहन के एसडीएम व सहायक निर्वाचन अधिकारी सलीम आजम ने पुष्टि करते हुए बताया कि रिहर्सल के दौरान एक कर्मी अचेत हो गया था, जिसे तुरंत मैडिकल काॅलेज भेजा गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रैफर किया गया। देर शाम उपचार के दौरान कर्मी का निधन हो गया। उन्होंने बताया कि ऐसा बताया जा रहा है कि कर्मी को हार्ट से संबंधित समस्या भी थी।