पाँवटा साहिब का रियान JEE में स्टेट टाॅपर ddnewsportal.com

पाँवटा साहिब का रियान JEE में स्टेट टाॅपर ddnewsportal.com
फोटो: अपने चिकित्सक माता-पिता के साथ जेईई टाॅपर रियान गुप्ता।

पाँवटा साहिब का रियान JEE में स्टेट टाॅपर 

गुरुनानक मिशन मिशन स्कूल के छात्र और चिकित्सक दंपत्ति के बेटे ने हासिल किये 99.9 परसेंटाइल, ऑल इंडिया पर भी बेहतरीन रैंक

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला की गुरू की नगरी पाँवटा साहिब में प्रतिभाओं कीकमी नहि है। आए दिन यहां के मेधावी हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का डंका बजाते है। इस बार चिकित्सक दंपति की इकलौती संतान ने जेईई मेन-2 की परीक्षा में रिकार्ड कायम किया है। 
यहां के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के मेधावी छात्र रियान गुप्ता ने जेईई मेन-2 में हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। यही नहीं, रियान को इस परीक्षा में 99.9 परसेंटाइल के साथ आल इंडिया स्तर पर 914वां रैंक मिला है।

चिकित्सक माता-पिता की इकलौती संतान ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में न जाकर इंजीनियरिंग को अपना लक्ष्य बनाया है। रियान ने इस सफलता का श्रेय परिजनों व शिक्षकों के बेहतरीन मार्गदर्शन को दिया है। रियान ने 12वीं तक की पढ़ाई गुरु नानक मिशन स्कूल से की है। उनके पिता डॉक्टर सुधी गुप्ता व मां डॉक्टर अमिता गुप्ता सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में सेवाएं दे रहे हैं। माता-पिता का कहना है कि उनके बेटे ने अपना लक्ष्य खुद चुना है। उन्होंने कहा कि बेटे की इस सफलता पर उन्हें नाज है।
उधर, जेईई मेन में प्रदेश के टॉपर करने वाले रियान गुप्ता ने कहा कि दिन-रात कितने घंटे अध्ययन करना है, इससे फर्क नहीं पड़ता। बस अपने निर्धारित लक्ष्य और कार्य को समय पर पूरा करना

जरुरी है। बोर्ड परीक्षाओं के साथ उन्होंने जेईई की तैयारी पर भी अपना पूरा फोकस किया था। रियान ने जेईई मेन में प्रथम प्रयास में 99.6 परसेंटाइल हासिल किए थे। अब जेईई मेन-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 99.9 परसेंटाइल लेकर प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया। अब वह जेईई एडवांस के लिए पूरा ध्यान केंद्रित कर तैयारियां में जुटे हैं। रियान गुप्ता ने अपनी सफलता के लिए परिजनों, स्कूल स्टाफ और देहरादून कोचिंग सेंटर प्रबंधन को श्रेय दिया है।

दरअसल, रियान ने जेईई मेन के पहले अटेम्ट में 96.8 परसेंटाइल हासिल किये थे। लेकिन उसे अपनी मेहनत व काबिलियत पर इतना भरोसा था कि उसने दूसरा अटेम्प्ट करने का निर्णय लिया और जेईई मेन-2 में रियान ने स्टेट टाॅप कर लिया। 


वहीं, गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा के निदेशक जीएस सैनी और प्रधानाचार्य देविंद्र कौर साहनी ने कहा कि रियान गुप्ता ने संस्थान का नाम चमकाया है। वह रियान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।